नगरपालिका अध्यक्ष ने पेयजल की समस्या को लेकर जय्यन को ज्ञापन सौंपा


पालिकाध्यक्ष व पार्षदों ने जलदाय विभाग जे ई एन को दिया ज्ञापन  

झालरापाटन : -  शहर की बिगड़ी जलापूर्ति की व्यवस्था को लेकर आज पार्षदों और शहरवासियों ने नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा जैन और उपाध्यक्ष दीपक राठौर की अगुवाई में जलदाय विभाग के जेईएन को रोष जताते हुए ज्ञापन देकर चेताया कि यदि शहर में दो दिन में जलापूर्ति सुचारू नही की गई तो विभाग के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जावेगा। इस दौरान वार्ड 30 की महिलाओं ने भी नलों में पानी नही आने पर जेईएन को खरीखोटी सुनाई और बिगड़ी जलापूर्ति व्यवस्था की निंदा भी की। इस पर जेईएन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए बिगड़ी जलापूर्ति की व्यवस्था को बिजली विभाग पर सिर पर डाल दिया और कहा कि बिजली व्यवस्था सुचारू नही होने के कारण टंकियां नही भरा पाती है और शहर में जलापूर्ति बाधित होती है। जेईएन ने यह भी बताया कि मैंने मेरे विभाग के उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा दिया जिसके बाद भी बिजली नही मिलने की वजह से यह समस्या बनी हुई है।

ऐसे में समस्या कुल मिलाकर यह बात सामने आई कि शहर में न तो बिजली व्यवस्था ठीक हर नाही पानी की क्योंकि जब तक शहर की बिजली व्यवस्था ठीक नही होगी तब तक पानी की सप्लाई के लिए टंकियां भरना भी मुश्किल है और इन दोनों विभाग के गैरजिम्मेदाराना रवैये के चलते आज आमजन में खासी नाराजगी है और हर उपभोक्ता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है क्योंकि पूरे जिले में प्रचुर मात्रा में जलस्त्रोत होने के बावजूद भी लोगो को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
गौरतलब है की जलापूर्ति में हो रही व्यवस्था के चलते नगरपालिका क्षेत्र के लोग नलों में पानी नही आने के कारण बरसात के पानी को झेलने पर मजबूर हो गए ऐसे में यदि वो इस पानी को नहाने व अन्य काम मे तो ले भी ले तो पीने के पानी के लिए क्या करे,  वो भी इस भीषण गर्मी में यह एक विचारणीय तथ्य है।
  ज्ञापन देने वालो में नगरपालिका पार्षदों में अर्जुन यादव, पंकज वैष्णव,  अजय कुशवाह, अंशु गुप्ता, राकेश भील, तेजपाल, मोइनुद्दीन,  हुकम प्रजापति,अजय गोयल, सुमन , खलील भाई सहित नगर की कई जागरूक महिलाएं भी मौजूद थी।

Comments

Popular posts from this blog

GURUVAIBHAVAM News

गुरूवेभवम् समाचार